Chaibasa News : मवेशी चराने गयी युवती की दुष्कर्म के बाद गला रेतकर हत्या

गोइलकेरा. गांव से करीब तीन किमी दूर जंगल में मिला शव

-शव के पास से थैला, दाऊली और चप्पल बरामद

प्रतिनिधि, गोइलकेरागोइलकेरा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती (18) की दुष्कर्म के बाद गला रेतकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर जंगल में युवती की अर्द्धनग्न अवस्था में लाश मिली है. नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस को शव बरामदगी में समय लगा. ग्रामीणों को शव के पास से एक थैला, धारदार हथियार दाऊली और चप्पल भी मिला है. जानकारी के अनुसार, वनग्राम क्षेत्र की रहने वाली युवती मंगलवार की सुबह मवेशियों को चराने गांव से सटे जंगल में थी. लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी थी.

ग्रामीण मुंडा ने पुलिस को दी सूचना

इधर, युवती के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. लेकिन कुछ पता नहीं चला. बुधवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों को जंगल में युवती का अर्द्धनग्न शव मिला. ग्रामीण मुंडा व स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. लोगों ने शव की हालत को देखकर दुष्कर्म के बाद हत्या किये जाने की आशंका जतायी है. हालांकि, पोस्टमार्टम के बाद ही इसकी पुष्टि हो पायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >