पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में 6 चोरी के मोबाइल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Noamundi News: नोवामुंडी पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में तेज कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर 6 चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं. इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इससे जुड़ी पूरी खबर नीचे पढ़ें.

नोवामुंडी से सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट 

Noamundi News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए छापामारी में कुल 6 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. 

पार्सल डिलीवरी के दौरान 6 मोबाइल चोरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को आवेदक कमरुज (22 वर्ष), पिता–सहनाथ कुमार, निवासी दीपापाड़ा, जगन्नाथपुर, जिला पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) द्वारा लिखित आवेदन देकर बताया गया कि पार्सल डिलीवरी के दौरान उसके बैग से 6 मोबाइल फोन चोरी हो गए. मामले को गंभीरता से लेते हुए नोवामुंडी थाना में कांड संख्या 12/26, धारा 303(2) BNS 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. 

छापामारी दल का गठन

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की. पूछताछ के दौरान आरोपी ललित दास ने स्वीकार किया कि बरामद मोबाइल उसी के पास थे. उसके बताई गई जगह पर अन्य मोबाइल भी बरामद किए गए.  पुलिस की कार्रवाई में कुल 6 मोबाइल फोन जब्त किए गए, जिनमें वीवो T4 लाइफ 5G और मोटोरोला एज 60 फ्यूजन 5G जैसे मॉडल शामिल हैं. 

गिरफ्तार आरोपी

ललित दास (24 वर्ष), पिता–गोपाल दास, निवासी महूदी टोला तोडेतोपा

कुंदन रजक (20 वर्ष), पिता बजरंगी रजक निवासी कोल्हान हाटिंग, नोवामुंडी

उज्जवल रोहित एक्का (22वर्ष) पिता रंजीत एक्का, क्वाटर नम्बर 101 नोवाग्रीन हेरिटेज टाटा स्टील नोवामुंडी शामिल हैं. इन तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 

छापामारी दल में शामिल 

पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में थाना प्रभारी नयन सिंह,पूर्णिमा कुमारी, अखिलेश सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी और सशस्र बल के जवान शामिल थे. 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की तैयारी तेज, कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने का संदेश

इसे भी पढ़ें: रांची से ‘फर्जी’ अफसर धराया, सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर लगाता था चूना, 70 लाख की ठगी का खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >