राजाबासा जंगल से पांच हजार से अधिक डेटोनेटर बरामद

सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी

-टोंटो: सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी

गोइलकेरा.

पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदूरवर्ती राजाबासा जंगल से सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है. इस दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गये पांच हजार से ज्यादा डेटोनेटर भी पुलिस के हाथ लगे हैं. जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर टोंटो के राजाबासा जंगल में सीआरपीएफ 60 बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस द्वारा संयुक्त ऑपरेशन चलाकर छापेमारी की थी. जहां नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गये पांच हजार पीस से ज्यादा डेटोनेटर, बम बनाने के सामान, तार आदि बरामद हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >