गुवा से संदीप की रिपोर्ट
West Singhbhum News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में 1 मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की मेघाहातुबुरु-किरीबुरू इकाई ने पूरे शहर में जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई. श्रमिकों ने अंबेडकर चौक से मोटरसाइकिल रैली निकालकर अपने अधिकारों, एकता और संघर्ष का संदेश दिया.
अंबेडकर चौक से निकली बाइक रैली
रैली की शुरुआत अंबेडकर चौक से हुई, जहां बड़ी संख्या में श्रमिक इकट्ठा हुए. मोटरसाइकिलों पर सवार होकर श्रमिकों ने पूरे शहर का भ्रमण किया और मजदूर एकता, हक और सम्मान के समर्थन में नारे लगाए. रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आम जनता का ध्यान आकर्षित करती रही.
अस्पताल में मरीजों के बीच फल बांटे
रैली के बाद संघ के सदस्यों ने सेल किरीबुरू जनरल अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल का वितरण किया। इस दौरान श्रमिकों ने मजदूर दिवस मनाने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाई. मरीजों और उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना की.
ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में संघ के महासचिव अफताब आलम के नेतृत्व में इंतखाब आलम, अमरनाथ यादव, सुनील पासवान, संजय तिग्गा, मुन्ना राउत, सोमा नाग, अशोक पान, मोब्बसर समेत बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे. सभी ने मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया.
यह भी पढ़ें: दहशत फैलाने वाले उग्रवादी सलाखों के पीछे: ईरबा के पास रांची पुलिस ने खदेड़कर दबोचा, हथियार और सिम बरामद
यह भी पढ़ें: साहिबगंज में शक के नशे में पति बना ‘जल्लाद’, नुकीले तीर जैसे रॉड से पत्नी को गोदकर मार डाला!
