Jharkhand Crime News: पश्चिमी सिंहभूम में डायन-बिसाही के आरोप में वृद्धा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand Crime News: पश्चिमी सिंहभूम में डायन बिसारी के आरोप में एक वृद्धा की हत्या कर दी गयी है. पुलिस ने आरोपी को गिरप्तार कर लिया है. हालांकि उन्होंने अब तक हत्या की बात स्वीकार नहीं की है.

पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के महुलडीहा गांव में डायन-बिसाही के आरोप में वृद्धा की टांगी से गला काटकर हत्या कर दी गयी. घटना मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है. वृद्धा दोपहर का भोजन कर अपने खलिहान में आराम कर रही थी. इसी दौरान महुलडीहा गांव निवासी गंगाराम बोयपाई का बड़ा बेटा महेंद्र बोयपाई हाथ में टांगी लेकर पहुंचा. डायन का आरोप लगाते हुए प्रगाणा बोयपाई की पत्नी पूनम बोयपाई को खोजने लगा. वह नहीं मिली, तो खलिहान में सो रही उसकी 67 वर्षीय मां पार्वती हेम्ब्रम के गला को टांगी से काट दिया. उसके बाद महेंद्र फरार हो गया.

थाना प्रभारी विनोद पासवान पहुंचे घटनास्थल

घटना की खबर मिलते ही पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी थाना प्रभारी विनोद पासवान घटनास्थल पर पहुंचे. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया गया. इस दौरान पता चला कि हत्यारोपी महेंद्र बोयपाई गांव छोड़कर भागने के फिराक में है. पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी. महेंद्र को रास्ते से गिरफ्तार कर लिया. महेंद्र ने अबतक हत्या की बात नहीं स्वीकारी है.

Also Read: झारखंड में पहली बार सिर्फ 2 चरण में विधानसभा का चुनाव, खरमास में नहीं होगा सरकार का शपथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >