चाकू की नोंक पर रिश्ते के भाई ने ही नाबालिग से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Crime News: जंगल के रास्ते जाते समय युवक ने नाबालिग से गंदी-गंदी बातें करनी शुरू कर दी. घोर जंगल में भी वह गलत हरकतें करता रहा. नाबालिग ने इसका विरोध किया, तो युवक ने कमर से एक चाकू निकाल ली. फिर कहने लगा कि अगर लड़की ने उसकी बात नहीं सुनी, तो यहां उसकी हत्या कर देगा.

Crime News| मनोहरपुर, राधेश सिंह राज : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना इलाके में रिश्ते के भाई ने एक नाबालिग से दुष्कर्म किया है. परिवार वालों को जब इसका पता चला, तो परिजनों ने मनोहरपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने दुष्‍कर्म का प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक टीम का गठन कर छापेमारी शुरू की और आरोपी सुमित गोप उर्फ पिंटू गोप को गिरफ्तार कर लिया. वह मनोहरपुर थाना अंतर्गत मेदासाई गांव का रहने वाला है.

आरोपित का नाबालिग के परिवार से हैं नजदीकी रिश्ते

पुलिस ने बताया है कि आरोपी सुमित गोप उर्फ पिंटू गोप के साथ नाबालिग के परिवार के नजदीकी रिश्ते हैं. दोनों ही परिवार के लोगों का एक-दूसरे के घर आना-जाना है. 28 मई को दोपहर में आरोपी नाबालिग के घर आया था. इसी दौरान नाबालिग के परिजनों ने कुछ काम से नाबालिग को युवक के साथ दूसरे गांव भेजा था.

जंगल में जाते समय युवक ने शुरू की गंदी-गंदी बातें

जंगल के रास्ते जाते समय युवक ने नाबालिग से गंदी-गंदी बातें करनी शुरू कर दी. घोर जंगल में भी वह गलत हरकतें करता रहा. नाबालिग ने इसका विरोध किया, तो युवक ने कमर से एक चाकू निकाल ली. फिर कहने लगा कि अगर लड़की ने उसकी बात नहीं सुनी, तो यहां उसकी हत्या कर देगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जंगल के अंदर ले जाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म

रास्ता सुनसान था. नाबालिक बुरी तरह से डर गयी. इसके बाद युवक उसे जबदस्ती जंगल के अंदर ले गया और उसके साथ मुंह काला किया. दुष्‍कर्म करने के बाद उसने धमकी दी कि अगर इसके बारे में किसी को बताया, तो उसके पूरे परिवार की हत्या कर देगा. दुष्कर्म करने और धमकी देने के बाद नाबालिग के आधे रास्ते में छोड़कर युवक भाग गया.

पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा

नाबालिग किसी तरह से अपने घर पहुंची. वह उदास थी. परिवार के लोगों ने उससे बातचीत शुरू की, तो वह रोने लगी. कुछ देर बाद उसने पूरी घटना अपने परिजनों को बता दी. नाबालिग ने परिजनों के साथ जाकर थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया.

इसे भी पढ़ें

Monsoon Tracker: मानसून की रफ्तार हुई धीमी, अब 10 जून के बाद पहुंचेगा झारखंड

Ranchi News: गागी गांव में ज्ञानशाला समर कैंप में बच्चों की क्रियेटिविटी को मिला प्रोत्साहन

गर्मी झेलने को रहें तैयार, झारखंड का बढ़ेगा तापमान, जानें 2 से 5 जून तक कैसा रहेगा मौसम

2 जून 2025 को आपके शहर में क्या है 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का रेट, यहां चेक करें

झारखंड का वो गांव, जहां से अंग्रेजों ने भगवान बिरसा मुंडा को किया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >