West Singbhum News : जागरुकता से कम होंगे महिला उत्पीड़न : राजेश

चक्रधरपुर स्टेशन पर महिलाओं को दी गयी कानूनी अधिकारों की जानकारी

चक्रधरपुर. महिला उत्पीड़न दिवस पर मंगलवार को पारिवारिक परामर्श केंद्र की ओर से जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों व कानूनी पहलुओं की जानकारी देना था.महिला उत्पीड़न से जुड़ी विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूक करना था. कार्यक्रम का आयोजन चक्रधरपुर स्टेशन में किया गया. यहां केंद्र के सदस्यों ने महिलाओं से संवाद कर उनकी सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी. विशेष रूप से महिलाओं को यात्रा के दौरान सतर्कता, अजनबियों से सावधान रहने, हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग और किसी भी प्रकार की आशंका होने पर तुरंत शिकायत करने के तरीकों के बारे में बताया गया. किसी भी समस्या से निपटने के लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों जैसे महिला हेल्पलाइन 1091, राष्ट्रव्यापी आपातकालीन सेवा 112, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 तथा पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी.

महिला उत्पीड़न रोकने को जागरूक हो समाज

कार्यक्रम का नेतृत्व केंद्र के संस्थापक राजेश तिवारी ने किया. उनके साथ सुधा देवी, तहरुन खातून, जैतून निसा, मोलिना चक्रवर्ती, चित्रा डे के अलावा केंद्र से जुड़ी कई महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं. राजेश तिवारी ने बताया कि महिला उत्पीड़न के मामलों में जागरुकता ही सबसे बड़ा हथियार है. यदि महिलाएं अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति सचेत हों, तो ऐसे मामलों की रोकथाम अधिक प्रभावी रूप से की जा सकती है. पारिवारिक परामर्श केंद्र चक्रधरपुर द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के जागरुकता अभियान चलाए जाते रहे हैं. इससे क्षेत्र की महिलाओं में सुरक्षा और न्याय के प्रति भरोसा बढ़ रहा है. महिला उत्पीड़न रोकने के लिए समाज को भी जागरूक होना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anuj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >