पश्चिमी सिंहभूम में एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी, जवानों को फिर मिला आईईडी बम

IED Bomb in West Singhbhum: पश्चिमी सिंहभूम के जंगलों और पहाड़ों पर नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है. इसी दौरान एक बार फिर आईईडी बम बरामद हुआ है.

IED Bomb in West Singhbhum Jungle| चाईबासा, भागीरथी महतो : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जंगलों में जिला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है. इसी दौरान एक बार फिर सुरक्षा बलों के जवानों ने आईईडी बम बरामद किया है. इस बार आईईडी बम छोटानागरा और जराइकेला थाना क्षेत्र के वनग्राम कुलापाबुरू के आसपास जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों ने 3 किलो का आईईडी बम लगा रखा था. सुरक्षा बलों ने समय रहते इस बम को बरामद कर लिया.

बम निरोधक दस्ते की मदद से आईईडी को किया नष्ट

सुरक्षा बलों ने उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ते की मदद से बम को नष्ट कर दिया. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 4 मार्च 2025 से नक्सलियों के खिलाफ एक विशेष संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराइकेला थाना के सीमावर्ती जंगली-पहाड़ी इलाके में शुरू किया गया. यह अभियान अभी भी जारी है.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

जिला पुलिस समेत इतनी इकाइयां हैं एंटी नक्सल ऑपरेशन में

एसपी ने बताया कि एंटी नक्सल ऑपरेशन में चाईबासा जिला पुलिस, झारखंड जगुआर, कोबरा 209 बटालियन और सीआरपीएफ 26, 60, 134, 193 और 197 बटालियन के जवान शामिल हैं. पश्चिमी सिंहभूम के एसपी ने रविवार को बताया था कि जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में एक आईईडी बम मिला है. बम टोंटो थाना क्षेत्र के वनग्राम जींकीइकीर के पास जंगल में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने लगा रखे थे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें

10 मार्च को 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में कितनी है कीमत, यहां देखें रेट लिस्ट

बिहार जाना हुआ आसान, रांची-जयनगर के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, ये है रूट और टाइम-टेबल

SNMMCH में कभी भी ठप हो सकती है पाइपलाइन से ऑक्सीजन सप्लाई व्यवस्था

Jharkhand Assembly Uproar: कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर झारखंड विधानसभा में भाजपा का हंगामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >