बारिश से जीवन ने ली अंगड़ाई

चक्रधरपुर : करीब तीन बजे चक्रधरपुर में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गयी. इससे गरमी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली. कुछ युवक तो बारिश से इतने खुश हुए कि वह अपने-अपने घरों से बाहर निकल आये और भींगने का आनंद लिया. न केवल चक्रधरपुर वरन मनोहरपुर, गोइलकेरा, सोनुवा, आनंदपुर, गुदड़ी और […]

चक्रधरपुर : करीब तीन बजे चक्रधरपुर में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गयी. इससे गरमी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली. कुछ युवक तो बारिश से इतने खुश हुए कि वह अपने-अपने घरों से बाहर निकल आये और भींगने का आनंद लिया.

न केवल चक्रधरपुर वरन मनोहरपुर, गोइलकेरा, सोनुवा, आनंदपुर, गुदड़ी और बंदगांव में रविवार की शाम आंधी और इसके बाद हुई बारिश ने लोगों को राहत दी है. चक्रधरपुर में मौसम का मिजाज बदलते देख बिजली विभाग ने विद्युत आपूर्ति ठप कर दी.

रिमझीम बारिश के दौरान हल्की ओलावृष्टि भी हुई. इधर बारिश ने नगर पर्षद के लापरवाही की पोल खोल दी है. नालियों का पानी सड़कों पर बहना शुरू हो गया. साफ सफाई के अभाव में नालियों में कूड़ा-कचरा जमा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >