नोवामुंडी से सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट
West Singhbhum News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत महुदी पंचायत के इंदिरा टोला में 25 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे एक महत्वपूर्ण ग्रामसभा का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण मुंडा अजय लागुरी ने की, जबकि प्रदीप प्रधान की विशेष उपस्थिति रही.
इन समस्याओं पर हुई चर्चा
ग्रामसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और क्षेत्र की अलग-अलग समस्याओं को उठाया. बैठक में नाली निर्माण, कुएं की मरम्मत और भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल की समस्या पर चर्चा की गई. इसके अलावा ग्रामीणों ने पंचायत कार्यालय में आधार कार्ड से संबंधित काम बंद होने पर भी चिंता जाहिर की. साथ ही, सामुदायिक शौचालय निर्माण की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया. साथ ही, सामुदायिक शौचालय निर्माण की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया.
सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित
सभी मुद्दों पर विचार-विमर्श के बाद ग्रामसभा में सर्वसम्मति से नाली निर्माण, कुएं की मरम्मत और सामुदायिक शौचालय निर्माण के प्रस्ताव पारित किए गए. ग्रामसभा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि पारित प्रस्तावों पर जल्द ही कार्य शुरू होगा, जिससे क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा.
ये लोग रहे मौजूद
ग्राम सभा में मुख्य रूप से कांग्रेस प्रखंड महासचिव प्रदीप प्रधान, युवा कांग्रेस नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष मामूर अंसारी, राकेश गोंड, कांग्रेस प्रखंड महासचिव दानिश हुसैन, विकाश गौड़, रोशन लागुरी समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: Water Crisis: रांची में गहराया जल संकट, धुर्वा में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे 1 लाख लोग
इसे भी पढ़ें: अवैध संबंध बनाने के लिए पति की कराई थी हत्या, फरार एक और आरोपी गिरफ्तार
