छिनतई की घटना रोकने को पांच स्थानों पर जवान तैनात

शहर में आने वाले दो पहिया वाहनों पर रखी जा रही नजर चाईबासा : शहर में बढ़ती छिनतई की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन ने शहर में पांच के स्थानों पर पुलिस के जवान की तैनाती की है. जवान शहर में आने-जानेवाले हर बाइक सवार सहित संदिग्ध पर नजर रख रहे हैं. पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) […]

शहर में आने वाले दो पहिया वाहनों पर रखी जा रही नजर

चाईबासा : शहर में बढ़ती छिनतई की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन ने शहर में पांच के स्थानों पर पुलिस के जवान की तैनाती की है. जवान शहर में आने-जानेवाले हर बाइक सवार सहित संदिग्ध पर नजर रख रहे हैं. पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रकाश सोय ने बताया कि शहर के महुलसाई, जेवियर पुल, नरसंडा चौक, डिलियामार्चा चौक व तांबो चौक पर जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन उक्त जगहों पर जवान तैनात रहेंगे. शहर में पुलिस की गतिविधि बढ़ायी जायेगी. शहर के हर चौक-चौराहों पर जांच अभियान चलाया जायेगा. डीएसपी श्री सोय ने इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है. 31 जनवरी से 7 फरवरी तक तीन बाइकर्स गैंग ने छिनतई की है. ये घटनाएं मुफस्सिल थाना क्षेत्र में घटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >