मझगांव में जंगली हाथियों ने 24 साल के युवक को कुचलकर मार डाला

Wild Elephant Killed Youth: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव में जंगली हाथियों ने एक 24 साल के युवक को कुचलकर मार डाला. घटना गुरुवार को 11:00 बजे के आसपास हुई, जब झारखंड-ओडिशा की सीमा पर मौजूद हाथियों के झुंड को आसपास के ग्रामीण भगा रहे थे. वहां बड़ी संख्या में युवक मौजूद थे. हाथियों को खदेड़े जाने के बाद वे सभी वहां से भागे, लेकिन राजू पुरती को एक हाथी ने कुचल डाला.

Wild Elephant Killed Youth| मझगांव (पश्चिमी सिंहभूम) मो वसी : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव में जंगली हाथियों के झुंड ने एक 24 साल के युवक को कुचलकर मार डाला है. मृतक की पहचान मझगांव थाना क्षेत्र के आसनपाठ पंचायत अंतर्गत सादोमसाई गांव निवासी युवक राजू पुरती (पिता मानो पुरती) के रूप में हुई है. गुरुवार को राजू पुरती अपने गांव से अन्य युवकों के साथ मिलकर झारखंड-ओडिशा सीमा के जोबासाई (ओडिशा) जंगल के पास डेरा जमाये जंगली हाथियों के झुंड को देखने गया था.

झारखंड-ओडिशा की सीमा पर हाथियों को भगाने के दौरान हुई घटना

जिस समय राजू हाथियों के झुंड को देखने गया था, उसी समय झारखंड-ओडिशा सीमा पर मौजूद सैकड़ों लोग हाथियों को भगाने में लगे थे. इसी दौरान बाकी लड़के वहां से भाग गये, लेकिन राजू पुरती लड़खड़ाकर गिर पड़ा. जैसे ही उसने उठकर दोबारा भागने की कोशिश की, हाथियों का झुंड वहां पहुंच गया और एक हाथी ने उसे कुचलकर मार डाला. घटना गुरुवार को दिन के लगभग 11:00 बजे की है.

चाईबासा वन प्रमंडल के अधिकारियों से ग्रामीण नाराज

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ लड़के दूर से वीडियो बना रहे थे. ऐसा लग रहा था मानो किसी फिल्म के सीन को शूट किया जा रहा हो. घटना के बाद से दोनों सीमा क्षेत्र के ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश भड़क गया. लोगों ने कहा कि कई दिनों से जंगली हाथियों का झुंड आसानपाठ पंचायत क्षेत्र में डेरा जमाये था. कई बार इसकी सूचना चाईबासा वन प्रमंडल के अधिकारियों को दी गयी, लेकिन वहां से हाथियों को भगाने का कोई प्रयास नहीं हुआ.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Wild Elephant Killed Youth: मृतक के हैं 2 छोटे-छोटे बच्चे

मजबूरी में दोनों राज्यों की सीमा पर रहने वाले ग्रामीणों ने मिलकर हाथियों को भगाने का प्रयास शुरू किया था. इसी दौरान भागने के क्रम में एक युवक की जान चली गयी. ग्रामीणों ने बताया कि हाथी के इस हमले में मारे गये राजू के 2 छोटे-छोटे बच्चे हैं. वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था.

इसे भी पढ़ें

Chaibasa News : मझगांव में 25 हाथियों के झुंड ने पांच घर तोड़े

Chaibasa News : कुमारडुंगी : हाथियों ने दो एकड़ में सरसों की खेती रौंदी, मुआवजा मांगा

Bokaro News : भोजन-पानी की तलाश में गांवों की ओर रुख कर रहे हैं हाथी

घर के आंगन में हाथी ने महिला को पटक कर मार डाला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >