बैडमिंटन : जोड़ा को हरा किरीबुरू चैंपियन

किरीबुरू : सेल के बोलानी खदान प्रबंधन की ओर से आयोजित पांचवीं सेल डे फाउंडेंशन बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल में चतुर्भुज पुथाल व सौरभ कुमार विश्वकर्मा (किरीबुरू) की जोड़ी ने खिरोद मोहंती व राजू (जोड़ा) की जोड़ी को 23/21, 12/21, 21/18 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. इसमें तीसरे स्थान पर आरपी चौधरी व राम […]

किरीबुरू : सेल के बोलानी खदान प्रबंधन की ओर से आयोजित पांचवीं सेल डे फाउंडेंशन बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल में चतुर्भुज पुथाल व सौरभ कुमार विश्वकर्मा (किरीबुरू) की जोड़ी ने खिरोद मोहंती व राजू (जोड़ा) की जोड़ी को 23/21, 12/21, 21/18 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. इसमें तीसरे स्थान पर आरपी चौधरी व राम की टीम रही. विजेता व उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि एस सीतापति (कार्यपालक निदेशक, परियोजना) ने पुरस्कृत किया. मौके पर पी सी नायक (महाप्रबंधक, बोलानी), ए के मिश्रा (उप महाप्रबंधक), संजय बनर्जी (सहायक महाप्रबंधक) मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >