चाईबासा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त बाल किशुन मुंडा ने बुधवार को बैठक कर विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की. मतदाता सूची बनाने के कार्य से जुड़े इआरओ तथा एइआरओ को विशेष अभियान चलाकर युवा वर्ग के मतदाताओं को जोड़ने का निर्देश दिया. सख्त हिदायत भी दी कि एक भी योग्य मतदाता नहीं छूटना चाहिए. मुंडा ने फोटो कार्य की भी समीक्षा की.
फोटो में जो भी विसंगतियां आयी है उन्हें शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया गया. महिलाओं के आवेदन को वरीयता सूची में रखने की बात कही. बैठक में भू-अजर्न पदाधिकारी नेसार अहमद, कार्यवालक दंडाधिकारी अनवर हुसैन सहित कई इआरओ तथा एइआरओ उपस्थित थे.
