मझगांव: लाश मिली हत्या की आशंका

मझगांव : मझगांव से सटे क्योंझर जिले के घटगां थाना अंतर्गत कुंडापीठा गांव के मुंडू बाबाजी मठ के पास से एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. युवक की हत्या की आशंका जतायी जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये क्योंझर अस्पताल भेज दिया है. घटगां-पटना आरडी सड़क से […]

मझगांव : मझगांव से सटे क्योंझर जिले के घटगां थाना अंतर्गत कुंडापीठा गांव के मुंडू बाबाजी मठ के पास से एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. युवक की हत्या की आशंका जतायी जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये क्योंझर अस्पताल भेज दिया है. घटगां-पटना आरडी सड़क से कुंडापीठा जाने वाली सड़क से 100 मीटर दूर एक अज्ञात सड़े गले शव की सूचना पुलिस को चरवाहों ने दी. युवक का मुंह गमछे से बंधा हुआ था. शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे. मरने वाले युवक की उम्र करीब 30 वर्ष है. शव चार-पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है. पुलिस अनुमान लगा रही है कि अपराधियों ने हत्या के बाद उसके शव को फेंके दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >