वैन की चपेट में आया साइकिल सवार, मौत

चंपुआ/जैंतगढ़ : शनिवार सुबह चंपुआ से जोड़ा जा रहे एक वाहन (ओआर-10सी/ 6587) की चपेट में आने से जामदलक गांव के महेश्वर नायक(60) की मौत हो गयी. चंपुआ थाना के सब इंस्पेक्टर मनोज रोशन बिलुंग ने बताया कि महेश्वर से जामदलक चंपुआ पशु अस्पताल दवा लेने आ रहे थे. इसी क्रम में चंपुआ से जोड़ा […]

चंपुआ/जैंतगढ़ : शनिवार सुबह चंपुआ से जोड़ा जा रहे एक वाहन (ओआर-10सी/ 6587) की चपेट में आने से जामदलक गांव के महेश्वर नायक(60) की मौत हो गयी. चंपुआ थाना के सब इंस्पेक्टर मनोज रोशन बिलुंग ने बताया कि महेश्वर से जामदलक चंपुआ पशु अस्पताल दवा लेने आ रहे थे. इसी क्रम में चंपुआ से जोड़ा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार वैन ने पीछे से ठोकर मार दी. इससे महेश्वर नायक के दोनों पैर टूट गए एवं छाती में चोट लगी. महेश्वर को चंपुआ अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत गयी. चालक भी वैन लेकर फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >