West Singhbhum News : सोनामारा जाहेरथान से कामेगाड़ा तक 3.79 करोड़ रुपये से बनेगी सड़क

सोनामारा जाहेरथान से कामेगाड़ा तक 3.79 करोड़ रुपये से बनेगी सड़क

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर प्रखंड की होयोहातु पंचायत के सोनारामा जाहेरथान से कामेगाड़ा तक 5.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण आरइओ विभाग से होगा. इसका भूमि पूजन बुधवार को विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, बंदगांव प्रतिनिधि मिथुन गागराई व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया. सड़क का निर्माण 3 करोड़ 79 लाख रुपये से होगी. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि सड़क काफी जर्जर हो चुकी है. ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे. विधायक सुखराम उरांव ने प्राथमिकता के आधार पर योजना की स्वीकृति दिलायी. इस सड़क मार्ग से दर्जनों विद्यालय जुड़ते हैं. मौके पर प्रदीप महतो, जागेन सिंह हांसदा, रघुनाथ गुन्दुवा, टोयबो मुंडा मनमोहन मुंडू, मोहित मुंडू, सुमित मुंडू, शिवराम लोहार, लेबेया लोहार, सानिका मुंडारी, राम मुंडा, जुरिया कंडुलना, चयतन मुंडारी, माटा लोहार समेत ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >