थानों में नहीं बज रही लैंडलाइन की घंटी

चाईबासा : जिले के 23 में 14 थानों का लैंडलाइन फोन की घंटी नहीं बज रही है. ज्यादातर थानों का नंबर मिलाते ही बीप की आवाज आती है. किरीबुरू थाना में फोन मिलाने पर ‘यह नंबर मौजूद नहीं है’ का संदेश सुनाई पड़ता है. 28 अगस्त (बुधवार) को प्रभात खबर ने जिले के सभी 23 […]

चाईबासा : जिले के 23 में 14 थानों का लैंडलाइन फोन की घंटी नहीं बज रही है. ज्यादातर थानों का नंबर मिलाते ही बीप की आवाज आती है. किरीबुरू थाना में फोन मिलाने पर यह नंबर मौजूद नहीं है का संदेश सुनाई पड़ता है.

28 अगस्त (बुधवार) को प्रभात खबर ने जिले के सभी 23 थानों का नंबर मिलाया. जिसमें से 14 थानों का लैंडलाइन फोन खराब पाया गया. क्राइम कंट्रोल अपराध की त्वरित सूचना जनता से सीधा संवाद बनाने के लिए लगाये गये अधिकांश टेलीफोन डेड मिले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >