चाईबासा : साक्ष्य के अभाव में हाथी दांत तस्करी के आरोपी को एसडीजेएम पोड़ाहाट ओमप्रकाश की अदालत से रिहाई मिल गयी. वर्ष 2001 में वनकर्मी सिद्धार्थ तिवारी ने मनोहरपुर के सुरेश हेमब्रम के खिलाफ हाथी दांत तस्करी का मामला दर्ज किया गया था.
गुप्त सूचना पर 19.7.2001 को सुरवेंद्र कुमार दहंगा के घर दबिश में 6.65 किलो का 17 इंच लंबा हाथी दांत जब्त किया गया था. उस दौरान सुरवेंद्र, कमल दहंगा, लोरेंस बारजो को गिरफ्तार किया गया था.
पूछताछ में सुरवेंद्र ने बताया था कि उसने मार्च 2000 में मार्शल भुईयां के साथ मिलकर सारंडा जंगल में हाथी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद हाथी के दोनों दांत को आपस में बंटवारा कर लिया था.
अपने हिस्से वाले दांत को उसने आधा काट कर सुरेश हेम्ब्रम को बेचा 30,000 रुपये बेचा था. सुरवेंद्र की सूचना पर वन विभाग ने हाथी दांत खरीदने व तस्करी के आरोप में सुरेश हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था.
