चाईबासा : चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2013-15 के लिए 22 सितंबर को कार्य समिति का चुनाव होगा. कार्य समिति ने चैंबर के संस्थापक अनुप कुमार सुल्तानियां को मुख्य चुनाव अधिकारी, निवर्तमान अध्यक्ष अनिल खिरवाल और पूर्व उपाध्यक्ष जय प्रकाश मूंधड़ा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है.
22 सितंबर को मतदान के जरिये अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष तथा दस कार्यकारिणी सदस्य चुने जायेंगे. चैंबर के 259 सदस्य मतदान करेंगे. विभिन्न पदों के लिये नामांकन शुल्क अध्यक्ष के लिए एक हजार, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष के लिए चार हजार और कार्यकारिणी सदस्य के लिए दो हजार रुपये रखा गया है.
नामांकन पत्र शुल्क 200 रुपये रखा गया है. चैंबर की 47वीं कार्य समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता चैंबर के अध्यक्ष अनिल खिरवाल ने की.
इस मौके पर चैंबर के संस्थापक अनुप कुमार सुल्तानियां, पूर्व अध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष विकास चंद्र मिश्र एवं राधेश्याम अग्रवाल, सचिव ललित शर्मा, संयुक्त सचिव संजय दोदराजका एवं बाबुलाल विजयवर्गीय आदि उपस्थित थे.
