शिशु विद्या मंदिर प्रथम

अखंड भारत दिवस पर गीत प्रतियोगिता चाईबासा : पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के माधव सभागार में बुधवार को अखंड भारत दिवस पर अंतर विद्यालय एकल एवं समूह गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. समूह गीत प्रतियोगिता में पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर को प्रथम और स्टीम पब्लिक स्कूल, चाईबासा को द्वितीय पुरस्कार […]

अखंड भारत दिवस पर गीत प्रतियोगिता

चाईबासा : पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के माधव सभागार में बुधवार को अखंड भारत दिवस पर अंतर विद्यालय एकल एवं समूह गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. समूह गीत प्रतियोगिता में पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर को प्रथम और स्टीम पब्लिक स्कूल, चाईबासा को द्वितीय पुरस्कार मिला.

एकल गीत में जयलक्ष्मी पैकराय को प्रथम और रश्मि पुरती को द्वितीय पुरस्कार मिला. इस कार्यक्रम का शुभारंभ द्वितीय कमांडेंट 174 बटालियन सीआरपीएफ, चाईबासा राकेश चंद्र शुक्ल ने दीप प्रज्जवलित कर किया.

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऋषिमुनियों ने त्याग, तपस्या एवं सेवा के आधार पर विश्व बंधुत्व की कामना की थी लेकिन आज देश की आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा को कई चुनौतियां मिल रही हैं. अखंड भारत दिवस पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या सुषमा ने कहा कि आज ऐसी स्थिति गयी है कि कभी भाषा के नाम पर तो कभी जाति के नाम पर और कभी धर्म के नाम पर हम आपस मे लड़कर संकुचित होते जा रहे हैं. अराजक तत्व राष्ट्र को बांटना चाहते हैं. युवा पीढ़ी को कमान संभालनी है और राष्ट्र को बंटने से बचाना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >