जैंतगढ़ : पड़ोसी राज्य ओड़िशा के झुमपुरा थाना अंतर्गत मोरसुआ में 13 वषीय मिली मुंडा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है.
मिली गांव के ही आश्रम विद्यालय में पढ़ती है. सोमवार को उसकी मां उसे स्कूल से छुट्टी कराकर घर लायी थी. सुबह उसने पेन खरीदने के लिए दस रुपये मांगे थे. वह स्कूल जाने को निकली. लेकिन उसका शव रस्सी के सहारे झुलते पाया गया.
