खेड़ियासेंद्री में जीप ने वृद्ध को कुचला

तांतनगर : तांतनगर ओपी थाना क्षेत्र के खेड़ियासिंद्री के पास मंगलवार सुबह दस बजे एक कमांडर जीप (ओआर-09इ-1674) ने एक वृद्ध को कुचल दिया. जख्मी हालत में वृद्ध को चाईबासा सदर अस्पताल में तांतनगरपुलिस ने भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक ओड़िशा के महुआ गांव का विद्याधर गिरी बताया […]

तांतनगर : तांतनगर ओपी थाना क्षेत्र के खेड़ियासिंद्री के पास मंगलवार सुबह दस बजे एक कमांडर जीप (ओआर-09-1674) ने एक वृद्ध को कुचल दिया. जख्मी हालत में वृद्ध को चाईबासा सदर अस्पताल में तांतनगरपुलिस ने भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

मृतक ओड़िशा के महुआ गांव का विद्याधर गिरी बताया जाता है. वह साइकिल से चाईबासा रहा था, तभी विपरित दिशा से रही जीप और साइकिल की सीधी टक्कर हो गयी. जीप के धक्के से वृद्ध काफी दूर जा गिरा. जिससे उसके सिर में गहरी चोट आयी. बेहोशी की हालत में पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया. दुर्घटना के बाद चालक जीप छोड़कर भाग गया. वाहन को जब्त कर पुलिस चालक की तलाश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >