नहीं हुई जांच, ग्रामीणों में टकराव

चाईबासा : टोंटो प्रखंड के पुरनापानी टोलामुंडा साई के आंगनबाड़ी की सेविका चयन की जांच को सरकारी पदाधिकारी तो नहीं पहुंचे पर जांच की भनक पाकर जुटे ग्रामीणों के दो गुट आपस में जरूर भिड़ गये. बातचीत से शुरू हुआ ग्रामीणों को दो गुटों का विवाद हाथापाई व मारपीट तक पहुंच गया. किसी तरह लोगों […]

चाईबासा : टोंटो प्रखंड के पुरनापानी टोलामुंडा साई के आंगनबाड़ी की सेविका चयन की जांच को सरकारी पदाधिकारी तो नहीं पहुंचे पर जांच की भनक पाकर जुटे ग्रामीणों के दो गुट आपस में जरूर भिड़ गये. बातचीत से शुरू हुआ ग्रामीणों को दो गुटों का विवाद हाथापाई मारपीट तक पहुंच गया. किसी तरह लोगों को शांत कराया जा सका.

पुरनपानी में ग्राम सभा के जरिये ग्रामीणों ने शकुंतला सुंडी का चयन किया था. पर सीडीपीओ ने हेम्बलीन लागुरी को सेविका नियुक्त कर दिया था. इस मामले की जांच के लिये ग्रामीणों ने विभिन्न पदाधिकारियों के पत्रचार किया.

लेकिन इस पर भी बात बनने पर इसकी शिकायत उपायुक्त से की गयी थी. उपायुक्त ने मामले की जांच के लिये जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी राकेश रोशन बाल विकास परियोजा पदाधिकारी टोटों को नियुक्त किया था. मंगलवार को उन्हें मामले की जांच के लिये यहां पहुंचना था.

लेकिन दोनों अधिकारी नहीं पहुंचे थे. हालांकि मौके पर टोटों प्रमुख गीता सुंडी समेत दूसरे लोग उपस्थित थे. इसी बीच जांच की सूचना पाकर आंगनबाड़ी में जुटे ग्रामीणों के दो गुटों में इसी बात को लेकर मारपीट हो गयी. किसी तरह गांव के बुजूर्गो ने विवाद को टालकर अप्रिय स्थिति को खत्म किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >