कौन करायेगा मरम्मत, सेल या पीडब्ल्यूडी?

– शैलेश सिंह – किरीबुरू : किरीबुरू में प्रवेश करने वाली प्रोस्पेटिंग से बैंक मोड़ तक की सड़क बदहाल है. सेल की लीज एरिया में आने वाली पीडब्ल्यूडी की इस सड़क से सेल के अधिकारी, कर्मचारी के अलावा प्रतिदिन हजारों लोग और चार सौ से अधिक वाहनों का आना जाना होता है. इसी सड़क पर […]

– शैलेश सिंह –

किरीबुरू : किरीबुरू में प्रवेश करने वाली प्रोस्पेटिंग से बैंक मोड़ तक की सड़क बदहाल है. सेल की लीज एरिया में आने वाली पीडब्ल्यूडी की इस सड़क से सेल के अधिकारी, कर्मचारी के अलावा प्रतिदिन हजारों लोग और चार सौ से अधिक वाहनों का आना जाना होता है.

इसी सड़क पर प्रतिदिन लाखों का व्यवसाय करने वाला हाट बाजार भी लगता है. लेकिन सड़क की दशा सुधारने के सवाल पर सेल प्रबंधन पीडब्ल्यूडी ओर इशारा कर रहा है तो लोग अपेक्षा भरी नजरों से सेल की ओर देख रहे है.

सड़क की दशा सुधारने के लिए विधायक गीता कोड़ा से लेकर सेल प्रबंधन तक गुहार लगा चुके लोग अब आंदोलित है. पूर्वी किरीबुरू के मुखिया ने तो सेल का काम रोकने तक की चेतावनी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >