मझगांव : ओल्हानिया व बुरूईकुटी गांव में घुसे हाथियों के दल ने पांच लोगों के घर तोड़ डाले, धान व चावल खा लिया

मझगांव : मझगांव प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक कई दिनों से जारी है. जिससे स्थानीय ग्रामीण घर छोड़ने को विवश हैं. शनिवार देर रात को 30 – 35 जंगली हाथियों के झुंड ने मझगांव प्रखंड की घोड़ाबंधा पंचायत अंतर्गत ओल्हानिया व बुरुईकुटी गांव में जम कर उत्पात मचाया. दर्जनों घरों को तोड़ कर घर […]

मझगांव : मझगांव प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक कई दिनों से जारी है. जिससे स्थानीय ग्रामीण घर छोड़ने को विवश हैं. शनिवार देर रात को 30 – 35 जंगली हाथियों के झुंड ने मझगांव प्रखंड की घोड़ाबंधा पंचायत अंतर्गत ओल्हानिया व बुरुईकुटी गांव में जम कर उत्पात मचाया. दर्जनों घरों को तोड़ कर घर में रखे धान के पूड़ा, चावल, गेंहु, को खा गये.
घर के काफी सामानों को तोड़ डाला. कई घरों में लोग सो रहे थे. तब हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया. जिसके कारण सो रहे लोग घरों से भाग कर किसी तरह अपना व परिवार वालों की जान बचा पाये. इससे पूर्व हाथियों के झुंड ने अधिकारी पंचायत के कई घरों को तोड़कर धान, चावल, गेंहु, सब्जी बगान को खा चुके है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >