Vande Bharat Train: Ranchi आने वाली ट्रेन के टाइम में बदलाव, सफर से पहले जरूर जान लें नया समय

वाराणसी-रांची Vande Bharat Express के समय में बदलाव किया गया है. अब ट्रेन संख्या 20888 वाराणसी से 10 मिनट पहले, शाम 3:55 बजे रवाना होगी. नया समय 2 सितंबर 2026 से लागू हो गया है. सफर से पहले जानें ट्रेन का नया टाइम और किन यात्रियों पर पड़ेगा असर.

Vande Bharat Train: वाराणसी से रांची आने वाली Vande Bharat Express से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. भारतीय रेलवे ने ट्रेन संख्या 20888 वाराणसी-रांची Vande Bharat Express के समय में बदलाव किया है. अब यह ट्रेन वाराणसी स्टेशन से पहले की तुलना में 10 मिनट पहले रवाना होगी. नया समय 2 सितंबर 2026 से लागू हो गया है.

अब 4:05 की जगह 3:55 बजे खुलेगी ट्रेन

ट्रेन संख्या 20888 वाराणसी-रांची Vande Bharat Express पहले वाराणसी स्टेशन से शाम 4:05 बजे रवाना होती थी. अब इसका नया प्रस्थान समय दोपहर 3:55 बजे कर दिया गया है. यानी यात्रियों को अब स्टेशन 10 मिनट पहले पहुंचने की योजना बनानी होगी. पुराने समय के भरोसे स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों की ट्रेन छूट सकती है.

यह भी पढ़ें: रांची में सेना भर्ती रैली शुरू, जानें किस जिले के अभ्यर्थी कब दौड़ेंगे

Ranchi आने वाले यात्रियों पर क्या असर होगा?

इस बदलाव का सबसे बड़ा असर उन यात्रियों पर पड़ेगा जो वाराणसी से इस ट्रेन में सवार होते हैं. रेलवे के अनुसार, समय में बदलाव वाराणसी स्टेशन पर ट्रेन के प्रस्थान तक सीमित है. वाराणसी के बाद आने वाले स्टेशनों के समय में इस बदलाव के तहत कोई परिवर्तन नहीं किया गया है.

इसलिए गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, बोकारो स्टील सिटी और मुरी जैसे स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को अपने संबंधित स्टेशन का निर्धारित समय ही देखना चाहिए.

किन स्टेशनों पर रुकती है Vande Bharat?

वाराणसी-रांची Vande Bharat Express कुल करीब 536 किलोमीटर की दूरी तय करती है और सफर में लगभग 7 घंटे 50 मिनट लगते हैं. ट्रेन वाराणसी से रांची के बीच पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, बोकारो स्टील सिटी और मुरी स्टेशनों पर रुकती है. यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है.

यह भी पढ़ें: रांची: निजाम नगर में नशे के सौदागरों का दुस्साहस, पुलिस जवान से भिड़े; आरोपी मौके से फरार

Ranchi से वाराणसी जाने वाली ट्रेन के समय में बदलाव?

फिलहाल सामने आई समय-सारिणी में बदलाव ट्रेन संख्या 20888 के वाराणसी से प्रस्थान के लिए है. Ranchi से वाराणसी जाने वाली ट्रेन संख्या 20887 के समय में इस बदलाव के तहत परिवर्तन नहीं किया गया है.

यात्रियों को क्या करना चाहिए?

यात्रियों को सलाह है कि वाराणसी से ट्रेन पकड़ने से पहले अपनी यात्रा की तारीख के अनुसार नया समय जरूर जांच लें. खासकर ऐसे यात्री जो ट्रेन के निर्धारित समय से कुछ मिनट पहले स्टेशन पहुंचते हैं, उन्हें अब पहले की तुलना में थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर चलना चाहिए.

रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले अपडेटेड ट्रेन शेड्यूल देखने की सलाह दी है. समय में केवल 10 मिनट का बदलाव है, लेकिन स्टेशन पर देर से पहुंचने की स्थिति में यही 10 मिनट काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: DSPMU में UG नामांकन का एक और मौका, 15 विषयों की खाली सीटों के लिए 15 सितंबर से खुलेगा चांसलर पोर्टल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम प्रभात खबर डिजिटल में डिजिटल पत्रकार हैं. पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और झारखंड से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धर्म से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के लिए जिलों की खबरें कवर कर रहे हैं.

इससे पहले वर्ष 2023-24 में उन्होंने प्रभात खबर के खेल डेस्क के लिए खबरें लिखीं. वर्ष 2024-26 के दौरान वे न्यूज11 भारत के साथ झारखंड की खबरों पर काम कर चुके हैं. स्थानीय घटनाक्रम और जमीनी मुद्दों को सरल, स्पष्ट और प्रभावी तरीके से डिजिटल पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता का प्रमुख हिस्सा रहा है.

झारखंड के समाचार, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता में खबरों को पाठकों के लिए उपयोगी, रोचक और सहज बनाने के साथ इन विषयों पर अपने विचार और विश्लेषण प्रस्तुत करना भी पसंद करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >