सिमडेगा में युवक पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, पुलिस ने शुरू की जांच

सिमडेगा के सलडेगा कुम्हारटोली में एक युवक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में विशेष टीमें गठित की गई हैं। मामले में प्रेम प्रसंग से जुड़ी रंजिश की भी जांच की जा रही है।

सिमडेगा: सिमडेगा थाना क्षेत्र के सलडेगा कुम्हारटोली में गुरुवार शाम एक युवक पर पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी गई. घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है.

घायल युवक का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

घायल युवक की पहचान संतोष महतो (22), पिता किरण महतो, वर्तमान निवासी सलडेगा कुम्हारटोली, सिमडेगा और स्थायी निवासी सालेगुटू कुम्हारटोली, थाना कामडारा, जिला गुमला के रूप में हुई है. पुलिस टीम सदर अस्पताल पहुंची और घायल युवक व उसके परिजनों से मुलाकात कर उपचार संबंधी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई. इसके बाद घटना की जानकारी ली गई.

फर्दबयान के आधार पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस के अनुसार पीड़ित के फर्दबयान के आधार पर सिमडेगा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले के त्वरित अनुसंधान और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई है.

प्रेम प्रसंग से जुड़ी रंजिश की भी जांच

प्रारंभिक जांच में पीड़ित ने कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के साथ प्रेम प्रसंग से जुड़ी आपसी रंजिश का भी जिक्र किया है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की निष्पक्ष और गहन जांच कर रही है. घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

ये भी देखें: स्कूल में चोरी से मचा हड़कंप, चावल-दाल समेत नई साइकिलें ले उड़े चोर

ये भी देखें: सिमडेगा: हिट एंड रन मामले का पुलिस ने किया खुलासा, फरार ट्रक चालक गिरफ्तार

आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी

संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

अफवाहों से बचने की अपील

पुलिस ने आम लोगों से घटना से संबंधित किसी भी भ्रामक या अपुष्ट सूचना का प्रसार नहीं करने की अपील की है. साथ ही यदि किसी के पास घटना से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जानकारी हो तो उसे तत्काल पुलिस के साथ साझा करने का आग्रह किया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >