डुरीलारी में जंगली हाथी का उत्पात, घर क्षतिग्रस्त कर अनाज खाया

कोलेबिरा के डुरीलारी गांव में जंगली हाथी ने एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया और अनाज खा गया। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, वन विभाग को सूचना दे दी गई है।

कोलेबिरा: कोलेबिरा प्रखंड के बंदरचूआ पंचायत के डुरीलारी निवासी प्रतिमा केरकेट्टा के घर को बीते रात एक जंगली हाथी ने क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही घर में रखे सारे अनाज खा गया. गांव में हाथी पहुंचने से भय का माहौल है. इधर सूचना मिलते पर पंचायत के मुखिया विलियम लकड़ा गांव वहां पहुंचे और प्रभावित को हर संभव सहयोग करने की बात कही. घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गयी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रथिंद्र गुप्ता

रथिंद्र गुप्ता कोलेबिरा डेटलाइन से 1998 से प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. जन सारोकार से संबंधित क्षेत्रों में उनकी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >