ग्रामीणों ने श्रमदान कर की सड़क की मरम्मत

ग्रामीणों ने श्रमदान कर की सड़क की मरम्मत

कुरडेग. प्रखंड के परकला से खिंडा झुनकाछपर ढोढ़ी जाने वाले मुख्य मार्ग की स्थिति पिछले डेढ़ सालों से जर्जर अवस्था में है. सड़क निर्माण का टेंडर लेने वाली जावेद कंस्ट्रक्शन द्वारा सड़क को पूरी तरह उखाड़ दिया गया है. वहीं कुछ जगहों पर मेटेरियल डाल कर छोड़ दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पिछले साल मुखिया जगेश्वर प्रधान ने प्रशासन से रोड को बनाने के लिए गुहार लगायी थी.किंतु कोई सुनवाई नहीं हुई. परिणाम स्वरूप ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन की निष्क्रियता को देखते हुए खिंडा धवाईटोली के ग्रामीणों ने गांव में बैठक कर श्रमदान कर सड़क मरम्मत करने का निर्णय लिया. ग्रामीण अपने सभी काम छोड़ कर इकट्ठे हुए सड़क की मरम्मत की. गांव के एक ट्रैक्टर मालिक ने गड्ढे को भरने के लिए मिट्टी और बोल्डर पत्थर का सहयोग किया. ग्रामीणों का कहना था कि जब रोड बनाना ही नही था, तो रोड को क्यों उखाड़ा गया. ग्रामीणों का यह भी कहना है कि ऐसी कंपनी को काली सूची में डाल देना चाहिए. ग्रामीणों ने उपायुक्त से आग्रह किया है कि रोड को चलने लायक बना दिया जाये. श्रमदान में मुख्य रूप से पतरस लकड़ा, बेस्टर कुजूर, सेसंता कुजूर, धीरन प्रधान, अजीत तिर्की, पूनम कुजूर, सुनील बेक, प्रशांत तिर्की, फिरन प्रधान, अनिमा लकड़ा, रेशमा तिर्की समेत अन्य लोग शामिल थे. बता दें कि उक्त सड़क निर्माण का शिलान्यास मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 16 मार्च 2024 को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा द्वारा किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >