कुरडेग. कुरडेग-कुटमा कछार मुख्य मार्ग में घाघ मुंडा मोड़ पर रविवार रात अचानक सूखा आम का पेड़ गिर गया. पेड़ के सड़क पर गिरने से कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया और जाम लग गया.
ग्रामीणों ने JCB बुलाकर कराया रास्ता साफ
घटना की जानकारी मिलते ही घाघ मुंडा के ग्रामीणों ने तत्परता दिखायी. ग्रामीणों ने JCB बुलाकर सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाया, जिसके बाद मार्ग पर आवागमन सामान्य हो सका.
पहले से बनी थी दुर्घटना की आशंका
ग्रामीणों ने बताया कि उक्त सूखे पेड़ से बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी. ग्रामीणों ने पेड़ को हटाने के लिए प्रशासन से पहले ही मांग की थी. इसके बावजूद पेड़ नहीं हटाया गया और रविवार रात अचानक सड़क पर गिर गया.
मौके पर समाजसेवी मनोज मिश्रा, अनुज श्रीवास्तव, रंजीत साहू, रतन साहू, कपिल मांझी, कमरूदीन अंसारी, सोनू पंडित, गजाधर साहू, अनूप जायसवाल, प्रहलाद बड़ाईक, सतीश सारंगी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
