भाषण प्रतियोगिता में सुमंती डुंगडुंग प्रथम

विश्व पर्यावरण दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

सिमडेगा. सिमडेगा महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. मौके पर पर नारा-स्लोगन लेखन, पोस्टर निर्माण, भाषण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण व प्रकृति को सुरक्षित रखने के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कई उपयोगी सुझाव भी दिये. कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो देवराज प्रसाद के मार्गदर्शन में तथा एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो रीमा कुजूर व प्रो. बिशेश्वर मुंडा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सुमंती डुंगडुंग को मिला. निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सोफिया किंडो व द्वितीय पुरस्कार अर्सला नाजा को प्राप्त हुआ. स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुप्रियांका कुमारी व द्वितीय स्थान सिल्बिया केरकेट्टा ने प्राप्त किया. पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में अमीशा एक्का को प्रथम, रमा मुंडा को द्वितीय व अमीशा केरकेट्टा को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया.

सत्यापन के लिए शिविर आज

जलडेगा. बांसजोर प्रखंड के कोमबाकेरा पंचायत सचिवालय में पांच जून को सुबह 10 बजे से मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन के लिए शिविर लगाया गया है. सत्यापन के लिए लाभुकों को आधार, पैन कार्ड, बैंक पासबुक व मतदाता पहचान पत्र के साथ उपस्थित होने को कहा गया है. यह जानकारी पंचायत सचिव ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >