सिमडेगा. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा के छात्रों ने कला उत्सव 2025 में दृश्य कला श्रेणी में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक ने छात्र चंद्रमा सिंह और करण कुमार साहू को उपहार देकर सम्मानित किया. प्रधानाचार्य श्री पाठक ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि सिमडेगा के लिए गौरव का क्षण है. हमारे छात्र दृश्य कला के माध्यम से अपनी प्रतिभा और संस्कारों का परिचय दे रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के आचार्यों व विद्यार्थियों ने ताली बजा कर विजेताओं का अभिनंदन किया. कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य-आचार्या, भैया बहन और अन्य लोग उपस्थित थे.
तंबाकू से होनेवाले नुकसान की जानकारी देगा जागरूकता रथ
सिमडेगा. तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से तंबाकू मुक्त जागरूकता रथ रवाना किया गया. स्वास्थ्य विभाग द्वारा युवाओं को तंबाकू व मादक पदार्थों की लत से दूर रख कर स्वस्थ युवा पीढ़ी बनाने के उद्देश्य से तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 शुरू किया गया है. यह अभियान सात दिसंबर तक चलाया जायेगा. इस दौरान तंबाकू मुक्त अभियान को लेकर कई कार्यक्रम किये जायेंगे. डीडीसी दीपांकर चौधरी, अपर समाहर्ता ज्ञानेंद्र कुमार और सिविल सर्जन डॉक्टर सुंदर मोहन के ने हरी झंडी दिखा कर जागरूकता रथ को रवाना किया गया. जागरूकता रथ के माध्यम से जिले में घूम-घूम कर तंबाकू से होनेवाले नुकसान की जानकारी दी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
