एसएस रेल लाताजोरो बाड़ी की टीम सेमीफाइनल में

एसएस रेल लाताजोरो बाड़ी की टीम सेमीफाइनल में

बानो. प्रखंड के हुरदा में आदिवासी मुंडा फुटबॉल क्लब व आदिवासी एकता मंच के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में एसएस रेल लाताजोरो बाड़ी की टीम ने तोपनो ब्रदर्स पोसोर को 1-0 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से गिर्दा ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा, संजू कंडूलना, रायकेरा के पूर्व मुखिया प्रधान लुगून, मुंडा समाज के अध्यक्ष सह जमतई मुखिया नामजन जोजो, कामिल डांग, सचिव विमल केरकेट्टा, प्रधान लुगून, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष तुरतन गुड़िया, जोलेन जोजो, सुलेमान बारला, थॉमस जोजो, सिरिल लोमगा आदि उपस्थित थे. रेफरी की भूमिका विजय जोजो, संतोष जोजो और मनमसीह जोजो ने निभायी.

तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आज से

बानो. प्रखंड के बांकी सेवा मंडल स्कूल मैदान में खेल समिति युवा क्लब पतराटोली के तत्वावधान में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में 30 सितंबर से दो अक्तूबर तक तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क दो हजार रुपये रखा गया है. उदघाटन मैच 30 सितंबर को सुबह आठ बजे खेला जायेगा. मुख्य अतिथि के रूप में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख सुधीर डांग और जिला परिषद सदस्य बिरजो कंडुलना उपस्थित रहेंगे. अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8340129501 ,8580161656, 7091362820 पर संपर्क कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >