आधी रात सड़कों पर उतरे SP श्रीकांत एस खोटरे, 5 थाना क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण

सिमडेगा एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने देर रात पांच थाना क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्ती का जायजा लिया और जवानों को निर्देश दिए.

सिमडेगा: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने रविवार देर रात करीब 12:30 बजे विभिन्न थाना क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मुफस्सिल (कोचेडेगा), कुरडेग, केरसई, ठेठईटांगर और बोलबा थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती, वाहन जांच अभियान और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान एसपी ने रात्रि गश्ती दलों की सक्रियता, संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था तथा पुलिस बल की कार्यशैली का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को पूरी मुस्तैदी एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया. एसपी ने थानों में ओडी (ऑफिसर ऑफ द डे) ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और सुरक्षा गार्डों को भी रात्रि के दौरान पूरी सक्रियता बनाए रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि रात में किसी भी समस्या या शिकायत को लेकर थाना पहुंचने वाले लोगों की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए.

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की नियमित जांच करने, अपराधियों पर सतत निगरानी रखने तथा आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना पुलिस की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि सिमडेगा पुलिस जिले में शांति, कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. अपराध एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सघन अभियान लगातार जारी रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >