सिमडेगा. पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे ने साइबर अपराध (आईटी एक्ट) से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा की. बैठक में साइबर अपराध के मामलों का त्वरित निष्पादन, आरोपियों की गिरफ्तारी और ठगी के शिकार पीड़ितों को उनकी राशि वापस दिलाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये. समीक्षा के दौरान एसपी ने आईटी एक्ट से जुड़े सभी लंबित मामलों की जांच तेजी से पूरी कर प्राथमिकता के आधार पर चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया। उन्होंने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चिन्हित साइबर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा.
एसपी ने साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों की होल्ड अथवा फ्रीज करायी गयी राशि को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अधिकतम सीमा तक वापस कराने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को राहत पहुंचाने का निर्देश दिया.
बैठक में पुलिस निरीक्षक, सिमडेगा/कुरडेग अंचल, थाना प्रभारी टी. टांगर, मुफस्सिल थाना, साइबर सेल के पदाधिकारी समेत जिले के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: सिमडेगा में आम बागवानी से मिली नई पहचान, मनरेगा ने बढ़ाई किसान परिवार की आय
ये भी पढ़ें: सिमडेगा में बारिश से बही अंबापानी-कुटनियां सड़क, 5 एकड़ पर लगी धान की फसल बर्बाद
