दो बाइक की टक्कर में छह लोग घायल

कुरडेग की घटना

कुरडेग. थाना क्षेत्र के केंदूटोली के नजदीक सड़क दुर्घटना में दो बच्चे व एक महिला समेत छह लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार केंदूटोली के पास दो बाइक में टक्कर हो गयी. एक बाइक पर दो युवक विमल लकड़ा व अगुस्टीन किंडो मटासी गांव से कुरडेग से घर लौट रहे थे. वहीं दूसरी बाइक पर संजय बरवा कसडेगा निवासी अपनी पत्नी व दो बच्केचे साथ कुटमाकच्छार रथ मेला से लौट रहे थे. इस बीच केंदूटोली के पास मुख्य सड़क पर दोनो बाइक की टक्कर हो गयी. घटना में संजय बरवा को गंभीर चोट लगी है. गंभीर स्थिति को देखते हुए संजय बरवा को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं अन्य का इलाज प्रखंड के अस्पताल में चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >