जनसंवाद में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

सिमडेगा पुलिस अधीक्षक ने जनसंवाद कार्यक्रम में आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए.

सिमडेगाः आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निवारण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सिमडेगा में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

जनसंवाद के दौरान उपस्थित लोगों से क्रमवार उनकी समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली गई. नागरिकों ने विभिन्न प्रकार की समस्याएं और शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं. उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मामलों में त्वरित निष्पादन और आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया.

ये भी पढ़ें- झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, रांची समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

मामलों के निपटारे में अनावश्यक विलंब नहीं करने का निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनसंवाद के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए. सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अनावश्यक विलंब से बचने और शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए.

पुलिस और आम नागरिकों के बीच विश्वास मजबूत करने की पहल

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखने और उनकी बातों को गंभीरता से सुने जाने पर संतोष व्यक्त किया. पुलिस प्रशासन की इस पहल से आम नागरिकों और पुलिस के बीच संवाद बेहतर होने के साथ-साथ आपसी विश्वास को भी मजबूती मिल रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >