रक्षाबंधन को लेकर सिमडेगा का बाजार गुलजार, 10 से 200 रुपये तक की रंग-बिरंगी राखियां बनीं आकर्षण का केंद्र

रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर सिमडेगा का बाजार पूरी तरह सज चुका है. बहनें अपने भाइयों के लिए राखियां और उपहार खरीदने में व्यस्त हैं. जानें शुभ मुहूर्त और रौनक.

सिमडेगा : भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जायेगा. इस अवसर पर सिमडेगा शहरी क्षेत्र का बाजार सजकर तैयार है. महावीर चौक, नीचे बाजार, मार्केट कॉम्प्लेक्स, प्रिंस चौक, सलडेगा समेत मुख्य बाजार की दुकानों में रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां सजायी गयी हैं. पर्व नजदीक आने के साथ बाजार की रौनक भी बढ़ गयी है. राखी के अलावा कपड़े, मिठाई, ड्राई फ्रूट्स और गिफ्ट आइटम की दुकानों पर भी ग्राहकों की संख्या बढ़ने लगी हैं.

बुधवार को शहर के विभिन्न बाजारों में महिलाओं और युवतियों की काफी भीड़ रही. बहनें भाइयों के लिए पसंदीदा राखियां खरीदने में व्यस्त दिखीं. दुकानों में बच्चों से लेकर युवाओं तक की पसंद का ध्यान रखते हुए 10 से 200 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं. नौरंग, स्टोन, संगम, शुभ, गोपाल, छोटा भीम, डोरेमॉन, टेडी बियर, रेशम डोरी और म्यूजिकल राखियों के साथ विभिन्न डिजाइन की फैंसी राखियां भी ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति को राखी बांधेंगी नामकुम की चार छात्राएं,पहुंची दिल्ली

मिठाई और उपहारों की भी बढ़ी मांग

पर्व को लेकर मिठाई, कपड़े, ड्राई फ्रूट्स और विभिन्न प्रकार के उपहारों की बिक्री में भी तेजी आयी है. कई दुकानों में ग्राहक गिफ्ट पैक करवाते नजर आये. बहनें राखी के साथ भाइयों के लिए कपड़े, घड़ी, परफ्यूम, चॉकलेट, मिठाई और अन्य सामान खरीद रही हैं. वहीं भाई भी बहनों के लिए उपहार लेने में जुटे हैं. इससे बाजार में त्योहार का उत्साह साफ नजर आ रहा है.

शुभ संयोग में मनेगा रक्षाबंधन

पुरोहितों के अनुसार इस वर्ष रक्षाबंधन पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं. पंचांग के मुताबिक पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त की शाम से शुरू होकर 28 अगस्त की रात तक रहेगी. बताया गया कि इस बार भद्रा का विशेष प्रभाव नहीं रहने के कारण पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है. राखी बांधने का शुभ समय 28 अगस्त को सुबह 11:05 बजे से रात 9:10 बजे तक बताया गया है. इस दौरान बहनें विधि-विधान से भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करेंगी.

ये भी पढ़ें: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलगी में धूमधाम से मना रक्षाबंधन, भाई-बहनों ने लिया रक्षा का संकल्प


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By तरुण श्रीवास्तव

तरुण श्रीवास्तव सिमडेगा डेटलाइन से 15 वर्षों स प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. स्वास्थ्य व राजनीतिक क्षेत्रों की रिपोर्ट में उनकी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >