सिमडेगा में 12 जुआरिओं को पुलिस ने धर दबोचा, 29 बाइक, 10 हजार से अधिक नगद रुपये समेत ये चीजें हुई बरामद

Simdega Crime News: सिमडेगा में पुलिस ने 12 जुआरियों को गिरफ्तार करने सफलता हासिल की है. गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई हुई है. उनके पास से 29 बाइक 10 हजार से अधिक नगद रुपये बरामद किया गया है.

सिमडेगा, रविकांत साहू : सिमडेगा में जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी है. गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चलाकर पुलिस ने 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया. वहीं, उनके पास से बड़े पैमाने पर वाहनों की बरामदगी भी हुई है. उनके पास मौजूद 10 हजार से अधिक नगद पैसे को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

सिमडेगा के एसपी सौरभ कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुल्लूकेरा के लसिया जंगल में बड़े पैमाने पर जुआरियों का जमावड़ा होता है. जहां हर दिन लाखों रुपये दांव पर लगाये जाते हैं. इसी सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ बैजू उरांव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने मुफस्सिल थाना प्रभारी के नेतृत्व में कुल्लूकेरा के लसिया जंगल में छापामारी अभियान चलाया.

12 जुआरियों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस द्वारा चलाये जा रहे छापेमारी अभियान की भनक मिलते ही 20 से 30 की संख्या में जुआरी जंगल से फरार हो गए थे. हालांकि 12 जुआरियों की गिरफ्तारी हो गयी. पूछताछ करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया. उनके पास 10300 नगद रुपये की बरामदगी भी हुई है. साथ ही 29 बाइक, 6 साइकिल, 1 एक्सयूवी समेत जुआ खेलने के अन्य सामानों को पुलिस ने जप्त कर लिया. एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि मौके से फरार 20 से 30 की संख्या में जुआरियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की खोजबीन जारी है.

Also Read: Republic Day 2025: नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर लगातार तीसरी बार दिखेगी झारखंड की झांकी, रतन टाटा के साथ दिखेगी इसकी झलक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >