नेटवर्क समस्या के कारण कार्डधारियों को हो रही परेशानी

राशन डीलर सैहून टेटे ने बताया कि कोविड 19 को लेकर पहले ऑफलाइन राशन का वितरण किया जा रहा था. लेकिन विभाग से निर्देश मिलते ही अब ऑनलाइन राशन का वितरण किया जायेगा. लेकिन नेटवर्क समस्या होने के कारण राशन कार्ड धारकों को ठेठईटांगर बुलाकर ई-पॉश मशीन में अंगूठा लगाना पड़ता है. ठेठइटांगर में नेटवर्क का आना जाना लगा रहता है. इससे सभी को परेशानी झेलनी पड़ रही है.

ठेठईटांगर : ठेठईटांगर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में नेटवर्क समस्या के कारण राशण कार्ड धारकों को काफी परेशानी हो रही है. जानकारी के मुताबिक राशन कार्ड धारकों को ई-पॉश मशीन में अंगूठा लगाने के बाद ही राशन का वितरण किया जाता है. किंतु ठेठईटांगर प्रखंड की जोराम पंचायत के राइबहार, तुरी टोली, गिरजा टोली, लार टोली के राशन कार्ड धारकों को दो किलोमीटर दूरी तय कर ठेठईटांगर चौक आकर ई-पॉश मशीन में अंगूठा लगाने के लिये आना पड़ रहा है.

राशन डीलर सैहून टेटे ने बताया कि कोविड 19 को लेकर पहले ऑफलाइन राशन का वितरण किया जा रहा था. लेकिन विभाग से निर्देश मिलते ही अब ऑनलाइन राशन का वितरण किया जायेगा. लेकिन नेटवर्क समस्या होने के कारण राशन कार्ड धारकों को ठेठईटांगर बुलाकर ई-पॉश मशीन में अंगूठा लगाना पड़ता है. ठेठइटांगर में नेटवर्क का आना जाना लगा रहता है. इससे सभी को परेशानी झेलनी पड़ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >