बानो. राजकीय मवि में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी हुई. अध्यक्षता जिप सदस्य बिरजो कंडुलना ने की. गोष्ठी की शुरुआत आये अभिभावकों का स्वागत कर किया गया. प्रधानाध्यापक स्मिथ सोनी ने विद्यार्थियों के विकास के लिए चलायी जा रही योजनाओं व विभिन्न गतिविधियों की जानकारी अभिभावकों को दी. एफएलएन व दीक्षा के विषय की जानकारी दी. पोषक वितरण व यू-डाइस के बारे में भी बताया. जिप सदस्य बिरजो कंडुलना ने शिक्षा के महत्व पर जोर देकर सभी अभिभावकों से कहा कि बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें. उन्होंने स्वयं अपना उदाहरण देकर कहा कि गांव का एक गरीब बच्चा यदि बैंक मैनेजर हो सकता है, तो फिर आपका बच्चा क्यों नहीं. उन्होंने विधायक मद से विद्यार्थियों के लिए एक हॉल दिलाने का प्रयास करने की बात कही. शिक्षिका मंजू एरिका कंडुलना ने कहा कि हमलोग गांव से पढ़ाई कर यहां पहुंचे हैं. आपलोगों के बच्चे भी पढ़ाई कर आगे बढ़ सकते हैं. वार्ड मेंबर अरुण बड़ाइक ने कहा कि बच्चों को रोज विद्यालय भेजें. मौके पर नवीन कुमार समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे.
शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित
बानो. प्रखंड के तुरीनटोली स्थित राजकीय प्रावि में ग्राम पंचायत रायकेरा की मुखिया सोमा पहान की उपस्थिति में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी हुई. गोष्ठी में अध्यक्ष अनिता भेंगरा, उपाध्यक्ष श्रीमती एतवारी जोजो, संयोजिका मरियम भेंगरा, सचिव शिवशंकर सिंह, समिति के अन्य सदस्य और अभिभावक उपस्थित थे. मुखिया सोमा पहान द्वारा जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनाने की जानकारी दी गयी. उन्होंने विद्यालय में नामांकित 41 में से 40 बच्चों की उपस्थिति की सराहना की. अभिभावकों से विद्यालय को सहयोग करने की अपील की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
