भगवा ध्वज हमारी संस्कृति की पहचान : शमी जी

आरएसएस शताब्दी वर्ष पर किया गया पथ संचलन, पुष्प की बारिश कर हुआ स्वागत

सिमडेगा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह पर रविवार को पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत देवरहा बाबा आश्रम से हुई. मौके पर सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश (ड्रेस) में शामिल हुए. अनुशासित पंक्तियों में पथ संचलन करते हुए मुख्य मार्गों से गुजरे. पथ संचलन का काफिला देवरहा बाबा आश्रम से निकलकर प्रिंस चौक, झूलन चौक, अपर बाजार होते हुए नीचे बाजार पेट्रोल पंप तक पहुंचा, वहां से पुनः वापस लौटते हुए गुलजार गली मंदिर परिसर पहुंचा, जहां सभी को प्रसाद ग्रहण कराया गया. संचलन मार्ग में स्थानीय लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प की बारिश कर स्वागत किया. गुलजार गली मंदिर परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक शमी जी ने कहा कि जब-जब धर्म पर हमला हुआ है, तब-तब भगवान ने अवतार लिया है. संघ सनातन संस्कृति की रक्षा व समाज के संगठन के लिए कार्यरत है. उन्होंने कहा कि 1925 में संघ की स्थापना हुई, जिसने आजादी की लौ जला कर रखीं. भगवा ध्वज हमारी संस्कृति की पहचान है. उन्होंने कहा कि समाज की आपसी फूट का लाभ उठा कर देश को गुलाम बनाया गया था. संघ का अर्थ समाधान है. हमारा कोई विरोधी नहीं हम किसी से विरोध नहीं करते. लेकिन अगर कोई छेड़ेगा, तो संघ पीछे नहीं हटेगा. उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा, संगठन व सेवा हर क्षेत्र में संघ सक्रिय है. आपदा हो या संकट, संघ ने हमेशा अपनी भूमिका निभायी है. प्रचारक ने आगे कहा कि आज संघ 50 देशों में काम कर रहा है. जिहाद, धर्मांतरण, नशा, दुर्घटनाएं इन सभी को रोकने के लिए जागरूकता फैलाना जरूरी है. समाज में बड़ों, पुरोहितों और माता-पिता का सम्मान होना चाहिए. स्वदेशी को अपनाना और प्लास्टिक-थर्मोकोल का त्याग आवश्यक है. जात-पात का भेदभाव मिटा कर सनातन को मजबूत करना संघ का उद्देश्य है. कहा कि 94 पंचायतों में शाखाएं स्थापित की जायेंगी, जिससे समाज में संगठन और जागरूकता को और मजबूती मिलेगी. कार्यक्रम में गुलजार गली पूजा समिति के अध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद ने सभी का स्वागत किया. संरक्षक पप्पू चौधरी समेत पूजा समिति के अन्य लोग भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >