जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को ऊपर लाना मुख्य उद्देश्य

नगर भवन में हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिलास्तरीय बैठक

सिमडेगा. नगर भवन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की की अध्यक्षता और जिला पर्यवेक्षक एचएस लक्की , डॉ जयप्रकाश गुप्ता , डॉ अजय शाहदेव, जिला संगठन प्रभारी सह सिमडेगा विधायक श्री भूषण बाड़ा जी की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं की जिलास्तरीय बैठक हुई. बैठक में एचएस लक्की ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत ऐसे नेताओं को बाहर लाना है, जो अच्छे कार्य कर रहे हैं. पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता जो ईमानदार हैं तथा वर्षों से पार्टी को सींचने में लगे हैं, उन्हें संगठन सृजन अभियान के माध्यम से ऊपर लाना है. कहा कि जिन्हें कोई प्लेटफाॅर्म नहीं मिल रहा है, ऐसे लोगों को भी ऊपर लाकर आइसीसी तक ले जाना है. उनकी इच्छाशक्ति के अनुसार जो जिला में अपना सेवा दे सकते हैं, जो प्रदेश कांग्रेस में अपना सेवा दे सकते हैं, जो आइसीसी तक जा सकते हैं, ऐसे लोगों को हम ढूंढ कर ले जाना ही हमारा यह संगठन सृजन का प्रमुख कार्य है. फिर भी ऐसे लोगों को हम जरूर चाहेंगे कि जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन करें, जो चाहते हैं कि हम जिलाध्यक्ष बन कर सेवा दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि यहां पर जितने भी प्रखंड व जिला कमेटी से लोग आये हैं, वह अपनी प्रखंड में तैयारी करें. हम उनके द्वार तक जायेंगे और जो भी जमीन स्तर की बात है हम उसको निचोड़ निकलेंगे. आवेदन करने की अंतिम तारीख नौ सितंबर तक है. कार्यक्रम में काफी संख्या में जिला व प्रखंड स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नही�� किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >