सिमडेगा में बारिश से दो कच्चे घर ध्वस्त; प्रभावित परिवारों का सहारा बना स्कूल

सिमडेगा के बांसजोर में मूसलाधार बारिश से दो कच्चे घर गिरे। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के लिए स्कूल में वैकल्पिक आवास की व्यवस्था की है।

सिमडेगाः लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बांसजोर प्रखंड की बांसजोर पंचायत अंतर्गत डोमरा टोली में दो कच्चे घर ध्वस्त हो गये. सावित्री देवी और अनीता देवी के घर अचानक गिरने से दोनों परिवारों के सामने रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी.

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ सुमंत तिर्की के निर्देश पर बांसजोर के बीडीओ सह सीओ जयबीरस लकड़ा और अन्य पंचायत स्तरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों के रहने के लिए बांसजोर एसएस टू विद्यालय में वैकल्पिक व्यवस्था करायी. इससे दोनों परिवारों को बारिश के बीच खुले आसमान के नीचे रहने की परेशानी से राहत मिली.

ये भी पढ़ें- करौंदाबेड़ा पल्ली परिसर में मना 3 धर्मगुरुओं का शहादत दिवस

दोनों परिवारों को आवास योजना का लाभ दिलाने की पहल

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, सावित्री देवी का नाम अबुआ आवास योजना की प्रतीक्षा सूची में दर्ज है, जबकि अनीता देवी का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सर्वे सूची में शामिल है. इसके अलावा ग्राम सभा आयोजित कर दोनों परिवारों के लिए बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर आवास योजना के तहत भी प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा गया है. प्रशासन का प्रयास है कि पात्रता के अनुसार दोनों प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द स्थायी आवास का लाभ मिल सके.

ये भी पढ़ें- बारिश के बीच दशमफॉल घूमने पहुंचीं कल्पना सोरेन, परिवार के साथ लिया देसी जलपान का स्वाद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >