सिमडेगा मंडल कारा में की गयी छापेमारी

सिमडेगा मंडल कारा में की गयी छापेमारी

सिमडेगा. रविवार की देर शाम उपायुक्त कंचन सिंह व पुलिस अधीक्षक एम अर्शी के नेतृत्व में पुलिस मंडल कारा में छापेमारी की. छापेमारी लगभग डेढ़ घंटे तक चली. इस दौरान जेल परिसर के प्रत्येक वार्ड एवं बैरकों की गहन तलाशी ली गयी. उपायुक्त ने बताया कि यह छापेमारी रूटीन जांच की हिस्सा थी, जो जेल की सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए समय-समय पर की जाती है. तलाशी अभियान में किसी प्रकार की संदेहास्पद वस्तु अथवा प्रतिबंधित सामग्री बरामद नहीं हुई. उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जेल प्रशासन को सुरक्षा व अनुशासन बनाये रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि औचक जांच से जेल में अवैध गतिविधियों पर रोकथाम और कैदियों पर नियंत्रण बनाये रखने के लिए आवश्यक होती है.

काथलिक महिला संघ की महिलाएं नेतरहाट रवाना

सिमडेगा. बीरू भिखारिएट काथलिक महिला संघ से जुड़ी महिलाएं सोमवार को नेतरहाट भ्रमण के लिए रवाना हुईं. विधायक भूषण बाड़ा व महिला सभानेत्री सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने सभी को शुभकामनाएं देकर विदा किया. बीरू भिखारिएट के खंजालोया, सोगड़ा, क्रूसकेला और तामड़ा पल्ली की महिलाएं इस यात्रा में शामिल हैं. उनके साथ सभी पल्ली पुरोहित, धर्मबहनें तथा काथलिक महिला सभा की सदस्य शामिल हैं. विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि महिला शक्ति समाज की सच्ची आधारशिला है. आपके इस तरह के सामूहिक प्रयास न सिर्फ सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं, बल्कि आनेवाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का काम करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >