कुरडेग में पूजा पंडाल का उदघाटन, होंगे कई कार्यक्रम

कुरडेग में पूजा पंडाल का उदघाटन, होंगे कई कार्यक्रम

कुरडेग. कुरडेग स्थित उमा महेश्वर महावीर मंदिर में महासप्तमी पर श्रद्धालुओं के लिए पंडाल का पट खोल दिया गया. मंदिर नवनिर्माण के संस्थापक एवं वरिष्ठ सदस्यों ने पंडाल का उदघाटन किया. के पर पुरोहित सूरज बीसी ने मंत्रोच्चार करा कर दुर्गा माता का पूजन कराया. संस्थापक सदस्य में सुरजन प्रसाद गुप्ता, लखन प्रसाद गुप्ता, शिवा साहू, मुन्नीलाल साव, केदारनाथ गुप्ता, मानिकचंद जायसवाल को पूजा समिति की तरफ से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. समिति के संरक्षक सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि वरिष्ठ सदस्यों के द्वारा जो दुर्गा पूजा की शुरुआत की गयी है, जिसे हमलोग मिल कर आगे बढ़ा रहे हैं. सभी का आशीर्वाद हम सभी को मिलता रहें और आनेवाली पीढ़ी भी इनका अनुसरण कर पूजा को भव्य रूप से करते रहेंगे. विजयादशमी के दिन 40 फीट के रावण का दहन स्टेडियम परिसर में किया जायेगा. मौके पर शानदार आतिशबाजी की जायेगी. वहीं रात 10 बजे से नागपुरी आर्केस्ट्रा का आयोजन किया जायेगा. अष्ठमी को बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, नवमी को रंगोली प्रतियोगिता, फूलों की होली और डांडिया का आयोजन मंदिर परिसर में किया जायेगा. पूजा को सफल बनाने में मंदिर समिति के संरक्षक सुशील श्रीवास्तव, मनोज जायसवाल, अशोक गुप्ता, अध्यक्ष अनुज गुप्ता, उपाध्यक्ष मंटू जायसवाल, संजीत जायसवाल, कोषाध्यक्ष अशोक प्रसाद, सचिव अमर जायसवाल, श्यामू बड़ाइक, रवि जायसवाल, विनय जायसवाल, श्रवण बड़ाइक, दौरिका जायसवाल, कृष्णा प्रसाद, गणेश जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, संतोष जायसवाल आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >