सिमडेगा. भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा ने सिमडेगा बंगरू तेली टोली निवासी भाजपा की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष सावित्री देवी एवं बसंत कुमार कश्यप के सुपुत्र सूरज कुमार कश्यप को उनके पैतृक निवास पर जाकर पुष्प गुच्छा और गमछा भेंट कर सम्मानित किया. सूरज ने हाल ही में राष्ट्रीय क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया था. इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री बेसरा ने सूरज को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जतायी कि वह आगे भी राज्य और जिला का नाम रोशन करेंगे.इस मौके पर दीपनारायण दास, संजय साहू, करण सिंह के अलावा भाजपा के अन्य लोग उपस्थित थे.
पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी सूरज कश्यप को सम्मानित किया
पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी सूरज कश्यप को सम्मानित किया
