भटकती महिला को पुलिस ने दिया सहारा, पहचान कर सुरक्षित परिजनों को सौंपा

कोलेबिरा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलवाया. परिजनों ने पुलिस का आभार जताया.

सिमडेगा. कोलेबिरा थाना पुलिस की तत्परता से सोमवार को भटक रही एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया. महिला के मिलने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित थाना लाया और उसके परिजनों की तलाश शुरू की.

पुलिस टीम ने महिला की पहचान और परिजनों का पता लगाने के लिए प्रयास किया. पुलिस के प्रयास से महिला के परिजनों की जानकारी मिली. इसके बाद आवश्यक सत्यापन और पहचान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला को सुरक्षित उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. महिला के सकुशल मिलने के बाद परिजनों ने कोलेबिरा थाना पुलिस के प्रति आभार जताया.

पुलिस की तत्परता से महिला को समय रहते सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सका. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मानसिक रूप से अस्वस्थ या भटके हुए किसी व्यक्ति के मिलने पर उसकी मदद करें और तत्काल इसकी सूचना नजदीकी थाना को दें, ताकि उसे सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >