पुलिस ने 66 मोबाइल बरामद कर सौंपे

पुलिस ने 66 मोबाइल बरामद कर सौंपे

सिमडेगा. नगर भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में सिमडेगा पुलिस ने 66 चोरी व गुमशुदा मोबाइल फोन को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा. मौके पर लोगों ने कहा कि मोबाइल को वापस पाने की उम्मीद छोड़ दी थी. किंतु पुलिस की मेहनत व अथक प्रयास से उन्हें मोबाइल मिल गया. पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित लोगों से कहा कि आपकी सुरक्षा और आपकी समस्याएं दूर करना हमारी असली जिम्मेदारी हैं. सिमडेगा पुलिस ने यह संकल्प लिया है कि हर शिकायत को तुरंत सुना जायेगा और उस पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी. हमारा मकसद सिर्फ मोबाइल लौटाना नहीं है, बल्कि आपके चेहरे की मुस्कान लौटाना है. उन्होंने कहा कि चाहे कोई बडी समस्या हो, पुलिस हमेशा आपके साथ खड़ी है. सिमडेगा पुलिस सभी नागरिकों से आग्रह करती है कि यदि उनका मोबाइल फोन चोरी या गुम हो जाता है, तो बिना देरी किये नजदीकी थाना पर शिकायत दर्ज करायें.

शिकायत के बाद ई टेंडर की हुई जांच

सिमडेगा. उपायुक्त के निर्देश पर में नगर परिषद द्वारा आमंत्रित निविदाओं में संभावित अनियमितताओं की शिकायतों पर प्रशासन ने गंभीरता से पहल की है. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद 11 योजनाओं से संबंधित शॉर्ट नोटिस ई टेंडर की जांच की गयी. इस विशेष जांच के लिए अपर समाहर्ता श्री ज्ञानेन्द्र की नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी थी. इसमें पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता आदि शामिल थे. जांच दल द्वारा नगर परिषद कार्यालय में पहुंच कर निविदा निस्तारण प्रक्रिया और निविदा दाताओं से जुड़े दस्तावेजों की गहन समीक्षा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >